साहिबगंज. जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के सचिव राजेश कुमार ने संत जेवियर्स स्कूल के फादर निर्मल राज को आवेदन देकर स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी में समय परिवर्तन की मांग की हैं.
उन्होंने कहा कि डे व नाइट शिफ्ट में एक ही आदमी को ड्यूटी पर लगाने से उनकी तबीयत खराब हो जाती हैं. जिस कारण समय के अनुसार परिवर्तित कर ड्यूटी पर लगाया जाय. जिससे सुरक्षा गार्ड जो सेवानिवृत्त सैनिक भी हैं उन्हें राहत मिल सके.
