साहिबगंज: इंडियन साइंस कांग्रेस व इंडियन केमिकल सोसाइटी के सदस्य सह साहिबगंज महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर 64 वर्षीय सोमनाथ सन्याल का निधन शनिवार रात हृदय गति रूकने से भागलपुर में हो गया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिंदू रीति रिवाज से स्थानीय मुनीलाल श्मशान घाट में किया जायेगा.
स्वर्गीय सन्याल ने देश-विदेश में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनायी थी. वे अपने पीछे एक बेटा व पत्नी छोड़ गये. उनके निधन की खबर सुनते ही महाविद्यालय के प्राचार्य सिकंदर यादव, प्रो रंजीत सिंह, प्रो वेदानंद झा, प्रो शिवशंकर झा, बद्री पांडे, पीएनबी बैंक मैनेजर जगनमय मिश्र, बंग समाज के हिमांशु गुहा, सुबीर सरकार, अरूप दा सहित कई लोग पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया.
