अविलंब करें छात्रवृत्ति का वितरण : सचिव

वीडीओ कांफ्रेंसिंग से ली जानकारीसंवाददाता, साहिबगंजजिले के प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रों में छात्रवृत्ति का वितरण अविलंब करे. साथ ही आइटीडीए विभाग से गरीबों को मिलने वाले ऋण के वितरण की भी अद्यतन रिपोर्ट जमा करें. यह बातें कल्याण सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में आइटीडीए निदेशक शाहिद अख्तर व जिला […]

वीडीओ कांफ्रेंसिंग से ली जानकारीसंवाददाता, साहिबगंजजिले के प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रों में छात्रवृत्ति का वितरण अविलंब करे. साथ ही आइटीडीए विभाग से गरीबों को मिलने वाले ऋण के वितरण की भी अद्यतन रिपोर्ट जमा करें. यह बातें कल्याण सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में आइटीडीए निदेशक शाहिद अख्तर व जिला कल्याण पदाधिकारी ललिता मिंज को कही. उन्होंने कहा कि प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का डाटा 15 मार्च तक अपलोड कर लें. प्री मैट्रिक में बीसी में 16431, एससी में 2441, एसटी में 4698, पोस्ट मैट्रिक में एससी में 512, एसटी में 1852, बीसी में 3382 छात्रों को छात्रवृत्ति देनी है. अभी तक प्री में एससी के लिये 10 लाख, एसटी के लिये 50 लाख, बीसी के लिये एक करोड़, पोस्ट मैट्रिक में 7,97 लाख, एसटी में 7,94 लाख ओबीसी में 79 लाख रुपये भेजे गये हैं. इस अवसर पर एसडब्ल्यूओ उत्तम भगत, सहायक प्रेमलाल यादव, ठाकुर सोरेन, कंप्यूटर ऑपरेटर रवींद्र कुमार थे. ………………….फोटों नं 25 एसबीजी 10,11 हैंकैप्सन: बुधवार को कांफ्रेसिंग करते कल्याण सचिवजानकारी देते आईटीडीए निदेशक व जिला कल्याण पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >