संत जेवियर्स में विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों के साथ प्रशासन ने की बैठक
साहिबगंज : शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित संत जेवियर्स स्कूल में प्राचार्य द्वारा छेड़खानी मामले पर आयोजित अभिभावक, जिला प्रशासन व स्कूल प्रबंधन की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ जितेंद्र देव ने की. बैठक में स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए प्राचार्य के विरुद्ध प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरखास्त करने की मांग की.
बैठक में निर्णय लिया गया कि अभिभावक व स्कूल प्रबंधक का एक फोरम बनेगा. इसके तहत स्कूली बच्चों की कोई भी समस्या को रखा जा सके. वहीं स्कूल प्रबंधन को एसडीओ जितेंद्र देव ने कहा कि इस प्रकरण में विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रताड़ित ना किया जाय. अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीएसपी शशिभूषण, फादर निर्मल राज, फादर जॉजर्, फादर टॉम, डा विजय कुमार, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, चेतन भरतिया, मनोज चौरसिया, संतोष सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
