बरहेट में हो रही अफीम की खेती, प्रशासन अनजान

बरहरवा : थाना क्षेत्र में इन दिनों अफीम की खेती बड़े पैमाने पर किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिमलढाब पंचायत अंतर्गत कुंडली गांव के निकट बालू घाट रोड किनारे लगभग एक बीघा जमीन पर अफीम की फसल लहलहा रही है. जानकार सूत्रों के अनुसार कुंडली […]

बरहरवा : थाना क्षेत्र में इन दिनों अफीम की खेती बड़े पैमाने पर किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिमलढाब पंचायत अंतर्गत कुंडली गांव के निकट बालू घाट रोड किनारे लगभग एक बीघा जमीन पर अफीम की फसल लहलहा रही है.

जानकार सूत्रों के अनुसार कुंडली मौजा के गुमानी नदी बालू घाट के समीप यह खेती कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. जिसकी भनक स्थानीय प्रशासन को भी मिली है. अभी अफीम के पौधे में फल निकल आये हैं लेकिन वह भी अभी तक पका नहीं है.

माफियाओं का हाथ : बरहेट क्षेत्र के सिमलढाब में मादक पदार्थ प्रतिबंधित अफीम की खेती माफियाओं द्वारा की जा रही है. आश्चर्य तो यह है कि बरहेट थाना से उक्त गांव सटा होने के बावजूद पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है.

क्या कहते हैं एसपी : एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि सिमलढाब में पुलिस को भेजा जा रहा है. यदि अफीम की खेती पाई गई तो उसे नष्ट किया जायेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >