तालझारी : कोलकोता के सीआरएस पीके वाजपेयी ने गुरुवार को मालदा रेल डिविजन के अंतर्गत करणपुरातो में रेल दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण की. ट्रॉली में बैठ कर उन्होंने तालझारी, करणपुरातो व महाराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच हो चल रहे कार्य व नयी रेल ट्रेक में बने प्वांइट तथा करणपुरा स्टेशन में बने कंट्रोल यूनिट का निरीक्षण किया. साथ ही अभियंताओं मार्च माह के अंत तक नयी ट्रेक पर रेल आवागमन सामान्य करने का निर्देश दिया.
इस अवसर पर मालदा रेल मंडल के डीआरएम राजेश अरगल, सीडीएमओ नवीन चंद्र, डिप्टी चिफ इंजीनियर बीके पासवान, एसएम नवीन कुमार सिन्हा आदि थे.
