आके ::: विधायक जनता की समस्याओं से हुए रूबरू

जनवितरण व पेयजल की समस्याओं से निजात दिलाने का विधायक ने भरोसा दिलायाफोटों नं 19 एसबीजी 8 हैं.कैप्सन: गुरुवार को बैठक करते विधायकप्रतिनिधि, मंडरो भाजपा विधायक ताला मरांडी गुरुवार को मिर्जाचौकी पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष वृद्धा पेंशन, पेयजल व पानी की समस्याएं रखी. […]

जनवितरण व पेयजल की समस्याओं से निजात दिलाने का विधायक ने भरोसा दिलायाफोटों नं 19 एसबीजी 8 हैं.कैप्सन: गुरुवार को बैठक करते विधायकप्रतिनिधि, मंडरो भाजपा विधायक ताला मरांडी गुरुवार को मिर्जाचौकी पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष वृद्धा पेंशन, पेयजल व पानी की समस्याएं रखी. इस पर विधायक ने अपनी निधि से हर गांव में पीसीसी सड़क बनवाने की बात कही. वहीं सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गयी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकास सोनी ने विधायक के पास समस्या रखते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नहीं रहने से नये सदस्य बनाने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं दूसरी ओर पेयजल समस्या को लेकर मिर्जाचौकी में स्थल चयन गुरुवार को नहीं हो पाया है. विधायक श्री मरांडी ने कहा कि मंडरो प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सारी सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी. साथ ही जनवितरण प्रणाली को भी दुरुस्त किया जायेगा. मंडरो प्रखंड का जनवितरण व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. जहां गरीबों को अनाज एवं मिट्टी तेल सही समय पर नहीं मिल पा रहा है. इन कमियों को जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत, विकास सोनी, पप्पू साह, संजय यादव, राकेश सिंह, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >