साहिबगंज में गंगा एक्शन प्लान पर कार्यशाला

साहिबगंज : झारखंड का एक मात्र जिला साहिबगंज जिला है, जिससे होकर गंगा बहती है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित गंगा एक्शन प्लान को धरातल में उतारना सबों की जिम्मेवारी है. उक्त बातें भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के केंद्रीय उप सचिव एन विनायक ने बुधवार को टाउन हॉल में जिला जल एवं स्वच्छता […]

साहिबगंज : झारखंड का एक मात्र जिला साहिबगंज जिला है, जिससे होकर गंगा बहती है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित गंगा एक्शन प्लान को धरातल में उतारना सबों की जिम्मेवारी है. उक्त बातें भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के केंद्रीय उप सचिव एन विनायक ने बुधवार को टाउन हॉल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति प्रकल्प द्वारा आयोजित गंगा एक्शन प्लान पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित लोगों से कही.
उन्होंने कहा कि इस अभियान को केंद्र सरकार द्वारा युद्धस्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया है. इस योजना में जिले के पदाधिकारी के अलावा प्रतिनिधियों व गण्यमान्य लोगों का भी सहयोग अतिआवश्यक है, क्योंकि गंगा की सफाई सिर्फ और सिर्फ सरकारी अभियान से नहीं की जा सकती है. इसके लिये समाज के सभी वर्गो को एकजुट होकर अभियान को सफल बनाना होगा. वहीं कार्यशाला में उपसचिव श्री विनायक सूबे के पीएचइडी सचिव एपी सिंह द्वारा उपस्थित जिले के पदाधिकारी, मुखिया जल सहिया व गण्यमान्य व्यक्तियों को गंगा एक्शन प्लान की विस्तृत जानकारी दी गयी.
इसके पूर्व उपसचिव श्री विनायक सहित मंचासीन अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन किया गया. कार्यशाला में केंद्रीय उपसचिव के अलावा सूबे के पीएचइडी सचिव एपी सिंह, विधायक अनंत ओझा, ताला मरांडी, डीसी उमेश प्रसाद सिंह, जिप अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन, नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड, नप उपाध्यक्ष विनिता देवी, एसी निरंजन कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारी, 33 पंचायत के मुखिया, जल सहिया सहित दर्जनों गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >