ओके..... मिर्जाचौकी में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

प्रतिनिधि, मंडरोभाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मिर्जाचौकी में मोबाइल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया. सदस्यता अभियान में बतौर अतिथि के तौर पर बोरियो भाजपा विधायक ताला मरांडी ने भी शिरकत की. इस दौरान विधायक ताला मरांडी ने बताया कि मंडरो प्रखंड में 10 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने यह भी बताया […]

प्रतिनिधि, मंडरोभाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मिर्जाचौकी में मोबाइल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया. सदस्यता अभियान में बतौर अतिथि के तौर पर बोरियो भाजपा विधायक ताला मरांडी ने भी शिरकत की. इस दौरान विधायक ताला मरांडी ने बताया कि मंडरो प्रखंड में 10 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति पार्टी द्वारा दिये गये टोल फ्री नंबर पर कोल कर नया सदस्य बन सकता है. इधर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने बताया कि क्षेत्र के सुदूर गांव खास कर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में परेशानी हो रही है. क्योंकि इन क्षेत्रों में लोगों के पास मोबाइल फोन का अभाव हैं. बहुत सारे ऐसे भी गांव है जहा घनी आबादी रहने के बावजूद लोगों के पास एक या दो ही मोबाइल फोन उपलब्ध है. ऐसे में लोग चाह कर भी भाजपा के नये सदस्य के तौर पर नहीं जुड़ पा रहा हैं. कई लोगों ने मांग किया है कि पार्टी के नये सदस्य बनने के लिये पूर्व के तरह ही रसीद का इस्तेमाल किया जाये. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत, युवा मोरचा प्रखंड अध्यक्ष विकास गुप्ता, विकास सोनी, संजय यादव, पप्पू साह, प्रमोद गुप्ता, संजय गुप्ता, मुन्ना यादव, अजय कुमार, जोगेंद्र साह, अजय साह, राजेश गोंड, निरज कुमार, मनोज वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. ……………………..फोटों नं 18 एसबीजी 10 हैं.कैप्सन: बुधवार को मिर्जाचौकी मे सदस्यता अभियान मे भाग लेते विधायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >