ओके.....महिला आरोग्य समिति की अध्यक्ष बनी रत्ना

संवाददाता, साहिबगंजमहिला आरोग्य समिति पचगढ़ का गठन शनिवार को किया गया. इसका अध्यक्ष रत्ना देवी को चुना गया. बैठक मंे वार्ड पार्षद पूनम किरण चौरसिया, एसटीटी सदानंद यादव, बीटीटी की उपस्थिति में आरोग्य समिति के गठन करते हुए निर्णय लिया गया कि समिति के नाम से एक खाता बैंक में खोला जाये. खाता का संचालन […]

संवाददाता, साहिबगंजमहिला आरोग्य समिति पचगढ़ का गठन शनिवार को किया गया. इसका अध्यक्ष रत्ना देवी को चुना गया. बैठक मंे वार्ड पार्षद पूनम किरण चौरसिया, एसटीटी सदानंद यादव, बीटीटी की उपस्थिति में आरोग्य समिति के गठन करते हुए निर्णय लिया गया कि समिति के नाम से एक खाता बैंक में खोला जाये. खाता का संचालन अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जायेगा. बैठक में प्रत्येक माह करने तथा लगातार तीन बार अनुपस्थित रहने वाले सदस्य बिना कारण बताये रहने पर उनकी सदस्यता को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर सचिव गोमती कुमारी, कोषाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सदस्य उषा देवी, सविता शर्मा, फूल देवी, आशा देवी, दयामनी देवी, पारो देवी, कौशल्या देवी, दुलारी देवी का चयन किया गया. ………………………..फोटों नं 14 एसबीजी 16,17 हैं.कैप्सन: शनिवार को बैठक करतेउपस्थित महिलाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >