खदान में गिरा पोकलेन एक मरा व एक घायल

मंडरो : मिर्चाचौकी के भुताहा पहाड़ के पास संध्या साढे चार बजे एक पत्थर खदान नंबर चार में पोकलेन मशीन के गिर जाने से एक की मौत व एक घायल हो गये हैं. हालांकि शव को बरामद नहीं किया जा सका है. पुलिस के अनुसार सुबह तक मामला साफ हो पायेगा. खबर है कि दुर्घटना […]

मंडरो : मिर्चाचौकी के भुताहा पहाड़ के पास संध्या साढे चार बजे एक पत्थर खदान नंबर चार में पोकलेन मशीन के गिर जाने से एक की मौत व एक घायल हो गये हैं. हालांकि शव को बरामद नहीं किया जा सका है. पुलिस के अनुसार सुबह तक मामला साफ हो पायेगा. खबर है कि दुर्घटना के पहले पोकलेन पर एक चालक व एक खलासी सवार था. पोकलेन किसी भाजपा नेता वद्री भगत का बताया जाता है.
मिली जानकारी के अनुसार खदान के ऊपर पोपलेन से पहाड़ को तोड़ा जा रहा था. इसी बीच पोपलेन खुदाई वाली सड़क के किनारे पर था. ड्राइवर द्वारा पोपलेन को सड़क पर संतुलन बनाये रखने के लिये भरसक प्रयास किया गया. लेकिन धसना गिरने के कारण वे बचा नहीं सके और पहाड़ से नीचे खदान में आ गिरे. जिस खदान में गिरे हैं वे जाहिद अंसारी का बताया जा रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार पोकलेन चला रहे चालक राजेश कुमार उम्र 30 वर्ष छपरा निवासी की मौत हो जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. जो पोकलेन के नीचे दबे हैं. जबकि एक व्यक्ति जो मजदूर बताये जाते हैं गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इनका इलाज किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.
इधर सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को निकालने का प्रयास कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक शव नहीं निकाला गया था. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. शव की बरामदगी के लिए पोकलेन व मलवा को हटवाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >