प्रतिनिधि, उधवाराधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर पंचायत के बड़ा आकुरबोना गांव में बुधवार को अगलगी की घटना से 17 घर जल कर राख हो गये. वहीं इस घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सिराजुद्दीन शेख के घर में खाना बनाने के क्रम में किसी तरह संठी में आग लग गयी. इसके बाद देखते ही देखते 17 घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में मो अजरुद्दीन शेख का तीन वर्षीय पुत्र अब्दुश सलाम आग की चपेट में आने से जल गया. वह इतनी बुरी तहर झुलस गया कि कुछ देर बात उसकी मौत हो गयी. अगलगी की इस घटना में अजरुद्दीन शेख, जमाल शेख, कमाल शेख, आवेद शेख, आजाद शेख, महबूब शेख, अहमद शेख, आशुर शेख, ऐनुल शेख, गोलाम शेख, बेलाल शेख, नईम शेख व मुर्तुस शेख का जल गये. ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास आग लगने के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि इस अगलगी नौ घर पूर्णरूपेण व आठ घर आंशिक रूप से जल गया. इस कारण पीडि़तों के घर में रखे चावल, गेहूं, कपड़ा, जेवरात, सहित दैनिक उपयोग में आनेवाले अन्य सामग्री भी जल गये. घटना की जानकारी मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी निलेश कुमार व राजस्व कर्मचारी राजेंद्र राय घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. फोटों नं 11 एसबीजी 11,12 हैं.कैप्सन: बुधवार को लगी आगआग बुझाते लोग
दक्षिण पियारपुर के आकुर बोना मंे लगी आग, 17 घर जले, 3 वर्षीय बच्ची की मौत
प्रतिनिधि, उधवाराधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर पंचायत के बड़ा आकुरबोना गांव में बुधवार को अगलगी की घटना से 17 घर जल कर राख हो गये. वहीं इस घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सिराजुद्दीन शेख के घर में खाना बनाने के क्रम में किसी तरह संठी में […]
