झाविमो ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

संवाददाता, साहिबगंजझाविमो केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा घोषित राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय मे भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त किये जाने, विधायकों को पैसे एवं पद का पार्टी प्रलोभन देकर भाजपा में शामिल करने का प्रयास को लेकर बुधवार संध्या 5 बजे स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय […]

संवाददाता, साहिबगंजझाविमो केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा घोषित राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय मे भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त किये जाने, विधायकों को पैसे एवं पद का पार्टी प्रलोभन देकर भाजपा में शामिल करने का प्रयास को लेकर बुधवार संध्या 5 बजे स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया. मौके पर झाविमो नेता कुंदन साह ने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र का हत्या की है. जिसको लेकर झाविमो इस अनैतिक कार्य का न्यायिक जांच करने राज्यपाल से मांग की हैं. अनैतिक कार्य के खिलाफ पूरे प्रदेश में काला दिवस, नुक्कड़ सभा एवं स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया. जिला उपाध्यक्ष कुंदन साह ने इस मसले को उजागर करने के लिये मांग की है कि संविधान की दशवी अनुसूची में संशोधन हो ताकि कोई भी निर्वाचित सदस्य जनता की जनादेश का उल्लंघन कर दूसरे दलों में शामिल न हो सके. मौके पर जिला अध्यक्ष आरके यादव, मिठू चौधरी, कृष्णमोहन यादव, लालबाबू यादव, संजय पासवान, रजनी देवी, मिस्टर, निखिल यादव, राधा देवी, रजिया खातून, सुनील रजक, उमा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.——————————-फोटों नं 11 एसबीजी 17 हैं.कैप्सन: बुधवार को पुतला फूंकते झाविमो कार्यकर्ता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >