ओके ::::::: पोशाक वितरण की राशि में कटौती करने को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य लखन हांसदा, विनय मरांडी, सुहागिनी मरांडी, अब्दुल रहमान, अंसारी शेख, साइसउद्दीन रहमान, विश्वनाथ मरांडी ने डीसी को पत्र लिख कर पोशाक वितरण में राशि कटौती करने का आरोप लगाया है. जिसे जांच कराने की मांग की है. सौंपे पत्र में कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत […]

संवाददाता, साहिबगंजविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य लखन हांसदा, विनय मरांडी, सुहागिनी मरांडी, अब्दुल रहमान, अंसारी शेख, साइसउद्दीन रहमान, विश्वनाथ मरांडी ने डीसी को पत्र लिख कर पोशाक वितरण में राशि कटौती करने का आरोप लगाया है. जिसे जांच कराने की मांग की है. सौंपे पत्र में कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को एक वर्ष में दो सेट पोशाक वितरण करना है. जिसके लिये सरकार ने सभी बच्चों के लिये राशि जिला को उपलब्ध कराया गया है. मगर जिला शिक्षा अधीक्षक साहिबगंज द्वारा 15 से 20 प्रतिशत की राशि कटौती कर किया गया है. प्रत्येक विद्यालय को 75 से 80 प्रतिशत की राशि ही दी गई हैं. जिसके कारण विद्यालय के प्रभारी को पोशाक वितरण में दिक्कतें हो रही हैं. ज्ञात हो कि अन्य जिलों में जिला शिक्षा अधीक्षकों के द्वारा प्रत्येक विद्यालय को 100 प्रतिशत की राशि उपलब्ध करायी गई हैं. सिर्फ साहिबगंज के जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पांडे द्वारा ही पोशाक की राशि कटौती की गई है. अगर पोशाक की राशि 100 प्रतिशत नहीं दी जाती है तो विद्यालय के प्रभारी शिक्षक एवं प्रबंध समिति पोशाक वितरण नहीं कर सकेंगे. 80 प्रतिशत एवं 75 प्रतिशत की राशि में किस बच्चे को पोशाक है और किस बच्चे को पोशाक नहीं दें. यह उत्पन्न समस्या का समाधान कैसे करे. इधर डीसी ने हर संभव जांच करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >