साहिबगंज के पर्यटन क्षेत्र का होगा विकास : डीसी

साहिबगंज : जिले के पर्यटन क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा. इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गयी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सरकार की ओर से […]

साहिबगंज : जिले के पर्यटन क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा. इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गयी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सरकार की ओर से निर्देश प्राप्त हुआ हैं. पर्यटन सचिव इस पर लगे हुए हैं.
बैठक में जिले के शिवगादी, बिंदुधाम मंदिर, जामा मंदिर, उधवा पतौड़ा झील, बारहद्वारी, कन्हैया स्थान, मोतीझरना, रक्सी स्थान, बायसी स्थान, फॉसिल्स पार्क के जिर्णोद्धार के लिए एक सप्ताह के अंदर प्राक्कलन बनाकर भेजने की बात कही गयी हैं.
बोरियो विधायक प्रतिनिधि रणधीर सिंह ने जिला मुख्यालय के अलावे साहिबगंज स्टेशन, राजमहल, बरहरवा व प्रखंड मुख्यालय में एक बोर्ड पर्यटन क्षेत्र का जाने, आने के किलोमीटर के साथ दूरी व क्षेत्र की जानकारी की बोर्ड लगाने व रक्सी स्थान मे जजर्र सड़क, पतौड़ा झील में बोट की व्यवस्था, फॉसिल्स पार्क की घेराबंदी सहित अन्य पर्यटन क्षेत्र का जिर्णोद्धार करने की चर्चा की गयी. इस अवसर पर मंडरो बीडीओ रौशन साह, उधवा बीडीओ, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, विधायक प्रतिनिधि रणधीर सिंह, गुलाब रब्बानी, अनंत सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >