बीडीओ के निरीक्षण में कई विद्यालय मिले बंद

तालझारी : बीडीओ मो शफीक आलम ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्र म में कई विद्यालयों को बंद पाया. बीडीओ मो आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शामपुर खुला पाया. स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर 22 जनवरी 2015 की तिथि लिखी हुई थी. […]

तालझारी : बीडीओ मो शफीक आलम ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्र म में कई विद्यालयों को बंद पाया. बीडीओ मो आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शामपुर खुला पाया. स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर 22 जनवरी 2015 की तिथि लिखी हुई थी.
स्कूल तो खुला था परंतु शिक्षक गायब पाये गये. वहीं स्कूल में बच्चों की संख्या भी काफी कम थी. जहां एक बीएलओ अपना काम कर रहे थे. कुछ देर में शिक्षक के आने पर उनसे उपस्थिति पंजी मांगी गयी. शिक्षक उपस्थिति पंजी लाने के बहाने गया तो वो वापस नहीं आया. वहीं प्राथमिक विद्यालय बागा पहाड़, प्रा वि बास्को पहाड़ भी बंद पाया गया. बास्को पहाड़ के ग्राम प्रधान रेवता पहाड़िया व ग्रामिणों ने बताया कि पहाड़ में स्कूल हमेशा बंद ही रहती है. 15 अगस्त व 26 जनवरी को शिक्षक आते है. अन्य दिन विद्यालय बंद रहता है. मो आलम ने बताया कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

लोक अदालत न्याय व्यवस्था को बनाता है सरल व सुलभ : पीडीजे

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें >