कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

साहिबगंज . बोरियो विस सभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी मंजू स्नेहलता हेंब्रम ने अपने विस क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान कर लोगों को यूपीए सरकार द्वारा किये गये कार्यों का प्रचार प्रसार कर लोगों को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. क्षेत्र के लोगों ने भी मंजू हेंब्रम का साथ देते हुए कहा कि […]

साहिबगंज . बोरियो विस सभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी मंजू स्नेहलता हेंब्रम ने अपने विस क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान कर लोगों को यूपीए सरकार द्वारा किये गये कार्यों का प्रचार प्रसार कर लोगों को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. क्षेत्र के लोगों ने भी मंजू हेंब्रम का साथ देते हुए कहा कि इस बार इस क्षेत्र से महिला प्रत्याशी मंजू हेंब्रम को जीता कर विधान सभा भेजना है ताकि लोगों की समस्या को सही तरीके से अपनी आवाज विधानसभा में उठा सके. जनंसपर्क अभियान बड़ा मड़ैया, केंदुआ, नीमातत्ता, लोहंडा बाजार, डकैता, जामुन झरना आदि में प्रचार प्रसार किया. उनके इस जनसंपर्क अभियान मे बोरियो प्रखंड अध्यक्ष मो जहांगीर, शकीन, देवनारायण, अनिल, कंचन, प्रमिला सोरेन सहित अन्य साथ मंे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >