ओके::प्रेमी युगल की करायी शादी

बोरियो. बोरियो थाना परिसर में रविवार शाम प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. बोरियो थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी राजा हांसदा का निशा सोरेन की कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. निशा ने शादी के लिये कहा तो राजा हांसदा ने इनकार कर दिया. इसके बाद निशा हांसदा ने बोरियो थाना में आवेदन […]

बोरियो. बोरियो थाना परिसर में रविवार शाम प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. बोरियो थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी राजा हांसदा का निशा सोरेन की कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. निशा ने शादी के लिये कहा तो राजा हांसदा ने इनकार कर दिया. इसके बाद निशा हांसदा ने बोरियो थाना में आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगायी. आवेदन पर बोरियो थाना के एएसआइ चंद्रमोहन इंद्रवार ने दोनों पक्षों के लोगों को बुला कर शादी करवा दी. इस मौके पर लुकस हांसदा, भीम हांसदा, शिव कुमार सोरेन, जयवंत सोरेन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >