भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी भाजपा-अनंत, विस की खबरे

प्रतिनिधि, साहिबगंजराजमहल से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने कहा है कि झारखंड में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी. शनिवार को पार्टी कार्यालय में जन घोषणा पत्र वितरण के मौके पर पत्रकारों से कही. झारखंड के बदले हालात, चलो जनता के साथ के नारे के बुलंद करते हुयें कार्य किया जायेगा. उन्होंने लोगों को शिक्षा के […]

प्रतिनिधि, साहिबगंजराजमहल से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने कहा है कि झारखंड में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी. शनिवार को पार्टी कार्यालय में जन घोषणा पत्र वितरण के मौके पर पत्रकारों से कही. झारखंड के बदले हालात, चलो जनता के साथ के नारे के बुलंद करते हुयें कार्य किया जायेगा. उन्होंने लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार मुहैया के साथ भागलपुर से तीनपहाड के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होने आम जनता से मोदी के सपना को साकार करने के लिये मत देने की अपील की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उङ्कावल मंडल, युवा अध्यक्ष मनोज पासवान, रविशंकर यादव, श्रीनिवास यादव, मनोज यादव, चतुरांनद पांडे, अरविंद गुप्ता, पंकज चौधरी, अलताब, रामानंद साह, रामदरश यादव, सहित कई लोग उपस्थित थे-फोटो नं0 15 एसबीजी 35 हैकैप्सन- शनिवार को पत्रकार सम्मेलन करते अनंत ओझा————————झामुमो ने चलाया जनसंपर्क साहिबगंज . झामुमो प्रत्याशी एमटी राजा ने शनिवार को राजमहल व उधवा प्रखंड के कई गांव का दौरा किया. किया जनसंपर्कसाहिबगंज . कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी बजरंगी यादव ने राजमहल प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में मत देने की अपील लोगों से की है.राजद ने चलाया जनसंपर्कसाहिबगंज . राजद प्रत्याशी अरुण मंडल ने शनिवार को राजमहल व उधवा प्रखंड के कई गांव में दौरा कर अपने पक्ष में मत देने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >