ओके :::::::: रिहा संस्था ने बिछुड़े बच्चे को परिजन से मिलाया

संवाददाता, साहिबगंज रिहा संस्था ने शुक्रवार को गोमिया निवासी चार वर्षीय अमन कुमार को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया. संस्था के निदेशक सहेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोनिया देवी अपनी सहेली तीनपहाड़ बाबूपुर में रेखा देवी के यहां आई थी. अपने घर जाने के क्रम में तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन में अमन कुमार छूट गया. […]

संवाददाता, साहिबगंज रिहा संस्था ने शुक्रवार को गोमिया निवासी चार वर्षीय अमन कुमार को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया. संस्था के निदेशक सहेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोनिया देवी अपनी सहेली तीनपहाड़ बाबूपुर में रेखा देवी के यहां आई थी. अपने घर जाने के क्रम में तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन में अमन कुमार छूट गया. सोनिया देवी सोची की मेरी मां ने अमन को गाड़ी में चढ़ा लिया मगर दोनों दुविधा में रह गयी. जब देखा मेरा बेटा अमन नहीं है तो खोज खबर करने लगी. अमन के पिता दिल्ली में गार्ड का काम करते हैं. खबर की सूचना मिलने के बाद सीडब्ल्यू के समक्ष बच्चे को उनकी माता सोनिया देवी एवं मोहन लाल श्रीवास्तव को कानूनी प्रक्रिया के बाद सौंप दिया गया. अवसर पर डीसीपीओ पूनम कुमारी, बबीता कुमारी, दिनेश शर्मा, मीना गडेइन आदि उपस्थित थे. ………….फोटो नं 14 एसबीजी 23 हैं.कैप्सन: शुक्रवार को बच्चे को सौपते रिहा संस्था के सदस्यगण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >