फोटों नं 11 एसबीजी 22 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक करते डीसी संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज जिले में 329 लोगों के पास आर्म्स है इसकी जांच करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को देर शाम विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पूरे जिलें में लगभग 350 लोगों के पास आर्म्स हैं. कोटालपोखर व अन्य थाना से पूरी सूची नहीं आई हैं. लेकिन अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 329 लोगों के पास आर्म्स है. यह आर्म्स इनके पास है या किसी और को दे दिये हैं. दूसरे को अगर दिये है तो क्या मंशा हैं. इसके लिये 15 व 17 नवंबर को जिले के सभी थाना में दंडाधिकारी व थानेदार को नियुक्त किया गया है. जो कि आर्म्स का भौतिक सत्यापन करेंगे. इसकी अगली बैठक 18 नवंबर को होगी. बैठक में आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित मामले की भी जानकारी ली गई. अवसर पर एसपी सुनील भास्कर, डीडीसी मुकुंद दास, एसी निरंजन कुमार, एसडीओ जितेंद्र देव, राजमहल एसडीओ विधान चंद्र चौधरी, डीएसपी शशिभूषण, लेादगा मुर्मू सहित जिले के सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, बीडीओ व सीओ उपस्थित थे. चुनाव में कई पुराने अंगरक्षक होंगे वापस साहिबगंज. डीसी उमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सुनील भास्कर के साथ बैठक हुई. जिसमें पुलिस बल की कमी को देखते हुए वैसे नेता व पदाधिकारी जिनके पास पहले से अंगरक्षक हैं वापस लेने का निर्णय लिया गया.
329 आर्म्स की करें जांच : डीसी
फोटों नं 11 एसबीजी 22 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक करते डीसी संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज जिले में 329 लोगों के पास आर्म्स है इसकी जांच करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को देर शाम विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पूरे जिलें में लगभग […]
