इवीएम की नयी जानकारी मिली

नगर प्रतिनिधि , साहिबगंजइवीएम से मतदान प्रारंभ करने व मतदान बंद होने का क्या टाइम था यह जानकारी इवीएम डिसप्ले के माध्यम से बतायेगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने सोमवार कोनया परिसदन में विधान सभा चुनाव को लेकर गठित सभी कोषांग के पदाधिकारी व कर्मचारियों से कही. उन्होंने कहा कि इस बार इवीएम […]

नगर प्रतिनिधि , साहिबगंजइवीएम से मतदान प्रारंभ करने व मतदान बंद होने का क्या टाइम था यह जानकारी इवीएम डिसप्ले के माध्यम से बतायेगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने सोमवार कोनया परिसदन में विधान सभा चुनाव को लेकर गठित सभी कोषांग के पदाधिकारी व कर्मचारियों से कही. उन्होंने कहा कि इस बार इवीएम मशीन में कुछ नयी बात जोड़ी गयी है. आप लोग इमानदारीपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लें. ताकि मतदान केेंद्र में किसी प्रकार की परेशानी न हो. डीसी श्री सिंह की उपस्थिति में इवीएम के विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारियों को कंट्रोल यूनिट से बायलेट यूनिट को जोड़ने, मोक पोल कराने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, मेसो पदाधिकरी शाहीद अख्तर, राजमहल एसडीओ विधानचंद्र चौधरी, एलआरडीसी जयप्रकाश झा, विधुनाथ आचार्य सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.————————————फोटो नंबर 10 एसबीजी 6 हैकैप्सन : सोमवार को इवीएम का प्रशिक्षण प्राप्त करते पदाधिकारी व कर्मचारीगण.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >