ओके::घर में घुस कर मारपीट व रुपये छीनने के आरोप में एफआइआर

साहिबगंज. शहर के चैती दुर्गा निवासी सुधीर कुमार घोष ने शनिवार को नगर थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने व पांच हजार रुपये छीन लेने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार श्री घोष ने बताया कि शनिवार की रात मुहल्ले के ही रंजीत साह, […]

साहिबगंज. शहर के चैती दुर्गा निवासी सुधीर कुमार घोष ने शनिवार को नगर थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने व पांच हजार रुपये छीन लेने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार श्री घोष ने बताया कि शनिवार की रात मुहल्ले के ही रंजीत साह, अमित कुमार चौधरी, मधुसूदन दास, मनोज श्रीवास्तव व एक अन्य अज्ञात ने मिल कर उनके घर में जबरदस्ती घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट के क्रम में सभी आरोपितों ने उनसे करीब पांच हजार रुपये भी छीन लिये. नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्र ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >