ओके ::::::: राजमहल सीट से जदयू उतारेगा प्रत्याशी

साहिबगंज . सूबे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद व जदयू गंठबंधन के तहत राजमहल सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने भी दावा ठोका है. जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने दूरभाष पर बताया कि नयी दिल्ली स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय से फैक्स के माध्यम से उन्हें पत्र मिला है. इसमें कांग्रेस, राजद […]

साहिबगंज . सूबे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद व जदयू गंठबंधन के तहत राजमहल सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने भी दावा ठोका है. जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने दूरभाष पर बताया कि नयी दिल्ली स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय से फैक्स के माध्यम से उन्हें पत्र मिला है. इसमें कांग्रेस, राजद व जदयू के गंठबंधन में हुई वार्ता के तहत राजमहल सीट जदयू को मिला है. उन्होंने बताया कि इस सीट पर जदयू के सशक्त प्रत्याशी को उतारा जायेगा. जल्द ही पार्टी के आलाकमान व चुनाव प्रभारी द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >