केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भेजी राशि
साहिबगंज : जिले में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केंद्रीय राशि भेज गयी है. 12वीं पंचवर्षीय योजना एमएसडीपी के तहत प्रस्तावित 1039 योजनाओं के लिए 13 करोड़ 27 लाख 62 हजार रुपये भेजी गयी है. सांसद विजय हांसदा ने इस राशि का सदुपयोग कर जल्द योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है. गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक में सांसद ने यह निर्देश जारी किया है.
बता दें कि इस योजना के तहत बरहरवा प्रखंड में 129, बरहेट में 62, पतना में 76, उधवा में 157, राजमहल में 109, मंडरो में 288, साहिबगंज में 102, तालझारी में 68, बोरियो में 48 योजना को पूर्ण करना है. बैठक में विधायक अकिल अख्तर, डीसी ए मुथू कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी ललिता मिंज, 15 सूत्री सदस्य एम.टी.राजा, अनवर अली, हासीम अंसारी, विधायक अरूण मंडल के प्रतिनिधि राजेश मंडल के अलावे कई प्रतिनिधि उपस्थित थे.
ये भी थे उपस्थित
मौके पर डीसी ए मुथू कुमार, डीडीसी मुकुंद दास, आईटीडीपी के निदेशक शिवजी चोपाल, एसडीओ महेश संथालिया, डीएसपी शशिभूषण, जिप अभियंता हीरा प्रसाद रजक, डीएसई सुरेंद्र पांडे सहित सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
