अचार गोदाम में लगी आग, तीन लाख की क्षति

साहिबगंज : शहर के रसूलपुर दहला में बीती रात लगभग दो बजे गुलाब मोदी के अचार गोदाम में आग लगने से आचार बनाने वाली सामग्री जल कर राख हो गयी. घटना के संबंध में मालिक गुलाब मोदी ने बताया कि रात में अचानक आग लग गयी. हो हल्ला होने पर मुहल्लेवासियों के सहयोग से पानी […]

साहिबगंज : शहर के रसूलपुर दहला में बीती रात लगभग दो बजे गुलाब मोदी के अचार गोदाम में आग लगने से आचार बनाने वाली सामग्री जल कर राख हो गयी. घटना के संबंध में मालिक गुलाब मोदी ने बताया कि रात में अचानक आग लग गयी.

हो हल्ला होने पर मुहल्लेवासियों के सहयोग से पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक तीन लाख की संपत्ति की क्षतिहुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >