साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर नया गांव में ट्रांसफॉर्मर के समीप तीन अपराधियों ने बुधवार सुबह सात बजे भवानी चौकी मांझी कोला के ग्राम प्रधान विजय हांसदा को गोली मार दी है. घटना के बाद घायल प्रधान विजय को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती किया गया.
जहां चिकित्सक डॉ दिनेश मुमरू ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया. डॉ मुमरू ने बताया कि घायल विजय के पीठ पर गोली लगी है पेट में फंस गया है. साथ ही एक गोली हाथ में लगी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि कोदरजन्ना निवासी मो कलाम मो पप्पू व मो बिल्ला ने विजय को गोली मारी, कलाम व पप्पू गला में गमछा फंसाया था और मो बिल्ला ने गोली मारी. जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राधेश्याम रम ने बताया कि पुलिस घायल का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
