युवक की गोली मार कर हत्या

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में 14 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे युवक दीपचंद टाना भगत (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

प्रतिनिधि, पिपरवार : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में 14 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे युवक दीपचंद टाना भगत (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लग रहा है. दीपचंद की हत्या उसके घर से 100 मीटर दूर रामकुमार के सुनसान घर पर दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान हुई. दोस्तों के बीच आपस में विवाद हो जाने पर गर्दन पर कट्टे से गोली मार दी गयी. देर से सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस रात्रि 12 बजे घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को अंत्यपरीक्षण के लिए चतरा भेज दिया. जानकारी के अनुसार दीपचंद टाना भगत कल्याणपुर निवासी कपिलदेव टाना भगत का पुत्र था. वह खेतीबारी में परिवार का हाथ बंटाता था. जिस घर में उसकी हत्या हुई वह राम कुमार का है. लेकिन परिवार के सदस्य नये घर में शिफ्ट हो जाने से वह घर सुनसान रहता है. सिर्फ रात्रि में सोने के लिए परिवार का एक-दो सदस्य वहां जाता था. दीपचंद भी रात को उसी घर में सोता था. घटना वाली रात जब रामकुमार के परिवार के लोग वहां सोने पहुंचे, तो दीपचंद द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर लोगों को शक हुआ. देखा की वह बिस्तर में मृत पड़ा था. घर के अंदर खून भी नहीं थे. खून सिर्फ कंबल में लगा था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. लेकिन दो दिनों के अंदर मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >