रांची के युवा हॉकी खिलाड़ियों को गोलकीपिंग और ड्रैग फ्लिकिंग का मिलेगा प्रशिक्षण

रांची के युवा हॉकी खिलाड़ियों को गोलकीपिंग और ड्रैग फ्लिकिंग का मिलेगा प्रशिक्षण

रांची. हॉकी इंडिया झारखंड में गोलकीपिंग और ड्रैग फ्लिकिंग पर केंद्रित एक विशेष कोचिंग प्रशिक्षण के साथ भविष्य के सितारे को विकसित करने के लिए बड़ा कदम उठा रहा है. यह क्लिनिक आज से 24 अप्रैल तक मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. इसमें खिलाड़ियों को गोलकीपिंग विशेषज्ञ योगिता बाली और ड्रैग फ्लिकिंग एक्सपर्ट जसप्रीत कौर प्रशिक्षण देंगी. यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर खेल को विकसित करने के हॉकी इंडिया के प्रयासों का एक प्रमुख हिस्सा है. हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा: यह कोचिंग क्लिनिक पूरे भारत में प्रतिभाशाली युवा एथलीटों को सशक्त बनाने के हमारे मिशन का एक और कदम है. हम सुलभ, शीर्ष कोचिंग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह क्लिनिक इसका एक आदर्श उदाहरण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >