Jharkhand Winter Session : झारखंड विधानसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, सदन में छाया रहा JPSC का मुद्दा

झारखंड शीतकालीन सत्र live : विधानसभा में विपक्षी दल जेपीएससी बिजली और बोरोजगारी के मुद्दे पर हमलावर हैं. वे अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले बीजेपी विधायक धरने पर बैठे थे और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.

Live Updates
2:28 PM. 17 Dec 21 2:28 PM. 17 Dec

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार तक के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा का सत्र सौमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. आज का पूरा दिन हंगामा के भेंट चढ़ गया. पूरे दिन सदन में जेपीएससी का मुद्दा छाया रहा. विपक्ष जेपीएससी के मुद्दे के साथ साथ बेरोजगारी और बिजली के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर रहा.

2:28 PM. 17 Dec 21 2:28 PM. 17 Dec

भानु प्रताप शाही ने उठाया जेपीएससी में धांधली का मुद्दा

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने जेपीएससी में धांधली का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि परीक्षा में भारी गड़बड़ी हुई है, इसलिए पीटी परीक्षा को तुरंत रद्द कर सीबीआई को जांच के लिए सौंपना चाहिए.

12:23 PM. 17 Dec 21 12:23 PM. 17 Dec

बिजली और बेरोजगारी को लेकर भी भाजपा हमलावर

भाजपा विधायक बेरोजगारी और बिजली को लेकर भी सत्ता पक्ष पर हमलावर और इसे लेकर भी विपक्षी विधायक धरने पर बैठे हैं. विधायकों की ये भी मांग है कि कोडरमा और हजारीबाग जिले डीवीसी द्वारा 24 घंटे बिजली मिले. साथ ही साथ डीवीसी द्वारा लोड सेडिंग भी बंद करने की माग की जा रही है.

12:23 PM. 17 Dec 21 12:23 PM. 17 Dec

पिछड़ी जातियों को मिलेगा 27 प्रतिशत आरक्षण

झारखंड में पिछड़ी जातियों को भी 27 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मॉनसून सत्र में जब ये सवाल उठा तो सरकार ने आश्वासन दिया कि जो जातियां सूची में छूट गयी हैं, उन्हें सूचीबद्ध किया जायेगा और इसके समीति का गठन भी जल्द कर लिया जाएगा.

12:23 PM. 17 Dec 21 12:23 PM. 17 Dec

लखीमपुर कांड पर भी सीएम हेमंत ने रखी थी बात

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा लखीमपुर खीरी कांड मामले में जेल में बंद बेटे से जुड़े सवाल पर आपा खोने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सारे निर्णय हो रहे हैं. मंत्री जी से पूछना चाहिए कि उनकी क्या नैतिकता बनती है? प्रधानमंत्री जी से भी पूछना चाहिए कि ऐसे हालात में निर्णय किसको लेना है?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्रियों के उस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यह मामला कोर्ट में है तो क्या उनकी बर्खास्तगी का फैसला कोर्ट करेगी या फिर केंद्र सरकार? उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो आचरण दिखा है वह सर्वविदित है. इससे आपको भी तकलीफ है और हमें भी. यही वजह है कि आज यह सवाल आकर खड़ा हो रहा है . लेकिन आखिरकार सत्ताधारी दल को ही इस विषय पर निर्णय लेना है.

12:23 PM. 17 Dec 21 12:23 PM. 17 Dec

सीएम ने कहा था विपक्ष सही सवाल पूछे तो मिलेगा जवाब

शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सदन के बाहर विपक्ष के रवैये पर सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन में यह इस बात पर निर्भर करता है कि विपक्ष का सवाल कितना निष्पक्ष और गंभीर है. विपक्ष की तरफ से अगर सही सवाल आएगा तो सरकार जरूर सही जवाब देगी.

12:23 PM. 17 Dec 21 12:23 PM. 17 Dec

धरने पर बैठे माले विधायक विनोद सिंह

सदन के बाहर विधायक विनोद सिंह धरने पर बैठ जेपीएससी मुद्दे पर हुई धांधली की जांच की मांग कर रहे हैं. साथ ही साथ पंचायत सचिव और हाईस्कूल की रिक्त सीट पर नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं.

12:23 PM. 17 Dec 21 12:23 PM. 17 Dec

जेपीएससी मुद्दे पर हंगामा

झारखंड विधानसभा में जेपीएससी मुद्दे पर बीजेपी विधायक हंगामा कर रहे हैं. वे जेपीएससी अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले बीजेपी विधायक धरने पर बैठे थे और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.

10:49 AM. 17 Dec 21 10:49 AM. 17 Dec

द्वितीय अनुपूरक बजट आज करेगी पेश

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज सरकार चालू वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी. करीब तीन हजार करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट होने का अनुमान है. द्वितीय अनुपूरक में केंद्रीय व केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए राशि का प्रावधान किये जाने और झारखंड आकस्मिकता निधि से लिये गये अग्रिम की भरपाई के लिए राशि का प्रावधान किये जाने का अनुमान है. द्वितीय अनुपूरक बजट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भी राशि का प्रावधान किया जा सकता है.

मुख्य बातें

झारखंड शीतकालीन सत्र live : विधानसभा में विपक्षी दल जेपीएससी बिजली और बोरोजगारी के मुद्दे पर हमलावर हैं. वे अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले बीजेपी विधायक धरने पर बैठे थे और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >