खलारी. चार श्रम कोड के खिलाफ आहूत देश व्यापी हड़ताल का सीसीएल एनके एरिया के रोहिणी एवं पुरनाडीह परियोजना में व्यापक असर देखा गया. हड़ताल को लेकर एनके एरिया के संयुक्त मोर्चा के श्रमिक प्रतिनिधियों ने सुबह से सभी परियोजना में डटे हुए थे. हड़ताल के समर्थन में जम कर नारेबाजी की गयी.वही क्षेत्र के कोयला साइडिंग में भी कामगार हड़ताल पर रहे.कुछ नाम मात्र के कामगारों ने हाजिरी बनाया था, लेकिन परियोजना में कामकाज पूरी तरह ठप रहा. वही कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा. कोयला उत्पादन पूरी से ठप रहा. वही कोयला डिस्पैच भी प्रभावित रहा. श्रमिक नेताओं ने घूम-घूम कर हड़ताल को सफल बनाने में जुटे रहे. मजदूरों की चट्टानी एकता के कारण हड़ताल सफल रहा. श्रमिक नेताओं ने एनके एरिया में हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बताया है. इधर हड़ताल का व्यापक असर बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी सहित खलारी के सभी बैंक में देखने को मिला, जहां कामकाज पूरी तरह बंद रहा.
सीसीएल एनके एरिया में हड़ताल का व्यापक असर

सीसीएल एनके एरिया में हड़ताल का व्यापक असर
Copied link
हड़ताल का सीसीएल एनके एरिया के रोहिणी एवं पुरनाडीह परियोजना में व्यापक असर देखा गया.