Weather Forecast: झारखंड में बारिश के आसार, महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

झारखंड में 17 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

रांची: झारखंड में आज बारिश के आसार हैं. राज्य के पूर्वी भागों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पू्र्वी एवं मध्य भागों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आज गुरुवार की दोपहर के बाद मौसम का मिजाज राजधानी रांची में बदला-बदला सा दिखा. आसमान में आंशिक बादल छाए दिखे.

महापर्व छठ पर ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में 17 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो 18, 19 और 20 नवंबर को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 21 व 22 नवंबर को भी आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. आपको बता दें कि महापर्व छठ का शुभारंभ 17 नवंबर से हो रहा है. चार दिवसीय महापर्व का समापन 20 नवंबर को होगा.

Also Read: Weather Forecast: नेम-निष्ठा और आस्था के महापर्व छठ में कैसा रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज?

छठ में रांची में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

महापर्व छठ को लेकर झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा. मौसम विभाग की मानें, तो 17 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रण, 23 नवंबर को सजेगी गीत-संगीत की महफिल

पिछले 24 घंटे में झारखंड में शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: रांची: पीएम नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के दौरान लापरवाही पर एक्शन, तीन पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >