Weather Forecast: रांची में घनघोर बारिश, जानें Durga Puja के दौरान कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather Forecast: मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका मौसम केंद्र ने जतायी है. दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) के पहले और दूसरे दिन कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका जतायी गयी है.

Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi Weather Report) में सोमवार की शाम घनघोर बारिश शुरू हुई. इसके पहले खलारी में 53.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी. दुर्गा पूजा के दौरान भी राजधानी रांची समेत झारखंड (Jharkhand Weather Forecast) के कई इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने के आसार हैं. इस दौरान मेघ गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र (IMD Ranchi) ने यह जानकारी दी है.

दुर्गा पूजा के पहले और दूसरे दिन वज्रपात की आशंका

मौसम केंद्र (India Meteorological Department) के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका मौसम केंद्र ने जतायी है. दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) के पहले और दूसरे दिन कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका जतायी गयी है, लेकिन इसके बाद यानी 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के बारे में अभी कोई स्पष्ट पूर्वानुमान या मौसम चेतावनी (Weather Warning) मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी नहीं की गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब तक होगी बारिश, मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान
रांची के आसमान में छाये रहेंगे बादल

हालांकि, राजधानी रांची (Ranchi Weather Forecast) के बारे में कहा गया है कि 26 सितंबर से 30 सितंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. हर दिन एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29 और 30 सितंबर को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने के आसार हैं. इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच बना रहेगा, जबकि उच्चतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं. हालांकि, 2 अक्टूबर को झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल संभावना है.

खलारी में सबसे ज्यादा 53.6 मिमी वर्षा

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के खलारी में सबसे ज्यादा बारिश हुई. यहां 53.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी. इस दौरान उच्चतम तापमान डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया, जबकि गुमला का तापमान न्यूनतम रहा. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रांची में कल का सूर्योदय और आज का सूर्यास्त

दैनिक मौसम पूर्वानुमान में मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि झारखंड की राजधानी में कल यानी 27 सितंबर (मंगलवार) को 5:40 बजे सूर्योदय होगा. आज यानी सोमवार (26 सितंबर 2022) को शाम 5:42 बजे सूर्यास्त होगा. आज का चंद्रास्त शाम 6:09 बजे होगा जबकि कल का चंद्रोदय 6:44 बजे होगा.

झारखंड में बारिश सामान्य के करीब

झारखंड में मानसून के दौरान होने वाली बारिश सामान्य के करीब पहुंच गयी है. अब राज्य में बारिश की कमी सिर्फ 21 फीसदी रह गयी है, जो सामान्य से थोड़ा कम है. झारखंड में 1 जून से 26 सितंबर के बीच आमतौर पर 999.7 मिमी बारिश होती है, जबकि इस वर्ष अब तक 786.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 21 फीसदी कम है.

इन जिलों में हुई है सामान्य से कम बारिश

चतरा में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि देवघर में 37, धनबाद में 30, दुमका में 28, गढ़वा में 43 फीसदी, गिरिडीह में 27 फीसदी, गोड्डा में 53 फीसदी, हजारीबाग में 23 फीसदी, गुमला में 23 फीसदी, जामताड़ा में 45 फीसदी, खूंटी में 21 फीसदी, लोहरदगा में 23 फीसदी, पाकुड़ में 60 फीसदी, पलामू में 38 फीसदी, साहिबगंज में 58 फीसदी और सिमडेगा में 21 फीसदी सामान्य से कम वर्षा हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >