Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ठंड से कब मिलेगी राहत ?

झारखंड के मौसम में बदलाव आया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अभी ठंड रहेगी. 24 और 25 जनवरी को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा. 26 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं एवं मौसम शुष्क रहेगा.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम में बदलाव आया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अभी ठंड रहेगी. 21 व 22 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं एवं मौसम शुष्क रहेगा. 23 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 24 और 25 जनवरी को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा. 26 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं एवं मौसम शुष्क रहेगा.

आसमान में छाये रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक ठंड रहेगी. आसमान में बादल छाये रहेंगे, जबकि सुबह में धुंध तथा रात में कुहासा छाया रहेगा. 24 जनवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. बिरसा कृषि विवि मौसम विभाग के अनुसार, कांके का न्यूनतम तापमान 06.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से आसमान होगा साफ ? ये है पूर्वानुमान

बर्फीली हवा से बढ़ी है कनकनी

उत्तर भारत में हिमपात व बर्फीली हवा चलने से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है. कनकनी बढ़ी है. बुधवार (10.2) के मुकाबले गुरुवार को रांची के न्यूनतम तापमान (09.8) में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है.

Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का व पत्नी मेनन एक्का की सजा बरकरार, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा झारखंड का मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा. शीतलहर की स्थिति बनी रही. सर्वाधिक उच्चतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया है.

Also Read: झारखंड के अरविंद वर्णवाल ने हिमालय पर्वत श्रृंखला के केदारकांठा पर्वत की 12050 फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >