Jharkhand Weather: साहिबगंज के राजमहल में 18 मिमी वर्षा, 15-16 मार्च को झारखंड में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert|15 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और कोडरमा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात भी हो सकता है. वहीं, 16 मार्च को भी राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड का मौसम लगातार बदल रहा है. कई दिनों तक आसमान में बादल छाये रहे और कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा हुई. कई जगहों पर वज्रपात में कई लोगों की मौत हो गयी. मवेशियों की भी जानें गयीं. ओलावृष्टि ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी. साहिबगंज जिला के राजमहल में 18 मिलीमीटर वर्षा हुई है. 15 और 16 मार्च को एक बार फिर वर्षा और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है.

इन जिलों में गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 15 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और कोडरमा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात भी हो सकता है. वहीं, 16 मार्च को भी राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है. हालांकि, 13 मार्च को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. 14 मार्च को इन जिलों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

Also Read: रांची, डालटेनगंज का गिरा न्यूनतम तापमान, 15 मार्च को झारखंड के 14 जिलों में वर्षा-वज्रपात का Yellow Alert
जमशेदपुर का पारा राज्य में सबसे ज्यादा

मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बहुत हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 18 मिलीमीटर बारिश राजमहल में दर्ज की गयी. पथरगामा में 2.2 मिलीमीटर और साहिबगंज में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई. वहीं, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा था. वहीं, गढ़वा का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा.

फिर बढ़ने लगा रांची, जमशेदपुर, पलामू का तापमान

राजधानी रांची के साथ-साथ जमशेदपुर और डालटेनगंज का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. हालांकि, जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि रांची का अधिकतम और न्यूतनम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री बढ़ गया, जो सामान्य से ज्यादा है.

Also Read: Weather Alert Jharkhand: मौसम विभाग ने झारखंड के इन जिलों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी, भूल कर भी किसान न करें ये काम
डालटेनगंज का तापमान 2.2 डिग्री बढ़ा

जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. पलामू के डालटेनगंज की बात करें, तो यहां का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री चढ़ा है. पलामू का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री हो गया है.

रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया है. इसी तरह लौहनगरी जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 35.9 डिग्री हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री हो गया है. यहां का न्यूनतम पारा अभी सामान्य से 1.5 डिग्री कम है. रांची, जमशदेपुर और डालटेनगंज में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >