रांची की इस बस्ती में हो रही पानी की गंभीर समस्या, अधिकतर घरों की बोरिंग फेल, 10 हजार की आबादी हो रही प्रभावित

स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग समस्या नगर निगम के टैंकर पर निर्भर रहते हैं. टैंकर से जो पानी मिलता है, उससे ही काम चलाते हैं. इलाके में एक टैंकर ही पानी आता

पुंदाग पुराना बस्ती में भूर्गभ जल नीचे चला गया है, जिस कारण अधिकतर घरों की बोरिंग फेल हो गयी है. इससे लोग परेशान हैं. इलाके में करीब दस हजार से अधिक लोग निवास करते हैं. लोगों ने कहा कि यहां तालाब भी सूखने के करीब पहुंच गये हैं. इसी से यहां के भूजल की स्थिति का पता लगाया जा सकता है.

नगर निगम के टैंकर पर हैं निर्भर :

स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग नगर निगम के टैंकर पर निर्भर रहते हैं. टैंकर से जो पानी मिलता है, उससे ही काम चलाते हैं. इलाके में एक टैंकर ही पानी आता है, जो पर्याप्त नहीं है. वह भी प्रतिदिन नहीं आता है. इस कारण सभी लोगों को पानी मिल भी नहीं पाता है. ऐसे में लोग जुगाड़ सिस्टम के सहारे पानी की व्यवस्था कर अपनी जिंदगी काट रहे हैं.

इलाके के चापानल हो गये हैं खराब :

इस इलाके में मुंडा मसना के पास, मुंडा टोली व इमली पेड़ के समीप स्थित चापानल सहित अन्य चापानल खराब हैं. वहीं नंदू मुंडा के घर के समीप भी स्थिति खराब है. यहां का जल स्तर काफी नीचे चल गया है. इस कारण काफी कम मात्रा में यहां से पानी निकलता है.

डेढ़ साल पूर्व पाइपलाइन बिछी, पर जलापूर्ति नहीं :

पुंदाग पुराना बस्ती के साहू टोली,लोहरा कोचा,इमली टोली,इमामबाड़ा चौक, मुंडा टोली,मसजिद टोला,लवातू टोला, बंग्ला टोली,खेत मोहल्ला, चरघरवा सहित अन्य इलाके में डेढ़ साल पहले पानी का पाइप बिछाकर लोगों के घरों में कनेक्शन दे दिया गया है, लेकिन आज तक पेयजलापूर्ति शुरू नहीं हो पायी है. लोगों ने कहा कि इसके शुरू हो जाने से हम लोगों को काफी राहत मिलती. तत्काल पेयजलापूर्ति बहाल करायी जाये, जिससे लोगों की बोरिंग पर निर्भरता कम हो सके.

रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं

इस इलाके में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. इलाके के लोगों ने कहा कि सरकार यदि पहल करती, तो यहां बारिश के पानी को धरती में पहुंचाया जा सकता था.जिससे भूर्गभ जल का स्तर बरकरार रहता और लोगों को परेशानी नहीं होती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >