झारखंड: विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि गांव के लोग भोले-भाले होते हैं. ऐसे में उन तक सभी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में इस यात्रा के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा.

रांची: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है. यह यात्रा 2 चरणों में होगी. पहले चरण की शुरुआत 15 नवंबर से हो चुकी है. पहले चरण में 9 जिलों में इस यात्रा की शुरूआत की गई है. दूसरे चरण की शुरुआत 3 दिसंबर से होगी. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में लगी है. यह सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतरने ही नहीं देती है. इससे लोगों तक केंद्र सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में विकसित भारत संकल्प यात्रा काफी महत्वपूर्ण है.

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए राज्यपाल से किया आग्रह

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि गांव के लोग भोले-भाले होते हैं. ऐसे में उन तक सभी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में इस यात्रा के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. उन्होंने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में तीन दिनों का समय देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने में अपना हर संभव प्रयास करेंगे.

Also Read: झारखंड दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर सांसद संजय सेठ ने उठाया सवाल, बताया सरकारी लापरवाही

हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में लगी है. यह सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतरने ही नहीं देती है. इससे लोगों तक केंद्र सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में विकसित भारत संकल्प यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो जाएगी. विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह बेहतरीन पहल है. विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से न सिर्फ ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि तमाम योजनाओं के लिए फॉर्म भी भरवाया जाएगा, ताकि उसी समय उन्हें तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जा सके.

Also Read: रांची: पीएम नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के दौरान लापरवाही पर एक्शन, तीन पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >