सिल्ली में विहंगम योग सत्संग आयोजित

गुरु भाई राजेन्द्र प्रसाद साय के आवास परिसर में विहंगम योग सत्संग सह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिल्ली. विहंगम योग संत समाज सिल्ली के तत्वावधान में गुरु भाई राजेन्द्र प्रसाद साय के आवास परिसर में विहंगम योग सत्संग सह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रांची के संत समाज उपदेष्ठा एवं प्रचारक मनोज कुमार सिंह, संत समाज के बोकारो जिला संयोजक जीव लाल महतो, रांची जिला संयोजक प्रमेंद्र चौधरी एवं पतराहातु के बासंती दुबे, एवं अन्य गुरु बहनें शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अनन्त सदगुरू सदाफलदेव, सदगुरु आचार्य धर्मचंद्रदेव एवं सदगुरु स्वतंत्रतदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक ग्रंथ ””स्वर्वेद”” का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया. इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, प्रमेंद्र चौधरी, एवं जीव लाल महतो ने आध्यात्मिक जागृति, मानसिक शांति और सामाजिक एकता के उद्देश्य विस्तृत चर्चा की. इस दौरान क्रियात्मक साधना पद्धति के बारे में अभ्यास कराया. कार्यक्रम का संचालन आत्माराम महतो ने किया. मौके पर बसंती देवी एवं साथी गुरु बहनों ने भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में पवित्र विहंगम योग ””अ”” अंकित ध्वज का ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान भंडारा का आयोजन किया गया. वहीं आरती एवं प्रश्राद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इस मौके पर गणेश साहु, उमा साहू, विजय भाद्र, भेंगराज प्रसाद, पूर्णिमा सिंह देव, अवनी साहू, तिलोत्तमा साय, सुनीतासह देव समेत गुरु भाई एक गुरु बहनें उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >