फोटोग्राफी के उपकरणों की चोरी

रातू थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफी के महंगे उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है.

रातू. रातू थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफी के महंगे उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है. घटना 25 अप्रैल की रात की बतायी जा रही है, जब बोकारो निवासी आफताब हुसैन अंसारी अपने सहयोगी अजीत बेदिया के साथ शादी समारोह की रिकॉर्डिंग करने रातू स्थित फन कैसल पार्क पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक बजे तक वे कार्यक्रम की शूटिंग में व्यस्त थे. इस दौरान उनका फोटोग्राफी का सामान, जिसमें डीजेआई कंपनी का ड्रोन, कैमरा लेंस, फ्लैश लाइट, एलइडी लाइट, चार्जर सहित अन्य उपकरण बैग में सुरक्षित अपनी कार में रखा था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 26 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे जब वे अपनी कार में आये, तो सभी बैग गायब मिले. उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की. इसी दौरान एक युवक काला बैग लेकर भागते हुए नजर आया. शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया. पकड़े गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम आकाश कुमार पिता भैरव किस्पोट्टा, निवासी हेसमी, थाना मांडर बताया. उसने अपने एक साथी अब्दुल अंसारी पिता असलम अंसारी, निवासी रातू चट्टी का भी नाम लिया. बताया गया कि आकाश कुमार वर्तमान में रातू के मखमंद्रों में किराये के मकान में रह रहा है. इस संबंध में रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >