Ranchi News: अब सीधे कांटाटोली से रांची स्टेशन जा पायेंगे वाहन, इस रूट पर बड़े वाहनों की नो इंट्री

Ranchi News: नौ सितंबर को कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर ट्रायल के आधार पर स्टेशन रोड से कांटाटोली की ओर आने वाले कार, ऑटो, इ-रिक्शा, बाइक कर्बला चौक, मिशन चौक, न्यूक्लियस मॉल चौक होते हुए गंतव्य स्थान की जाने के लिए डायवर्ट किया गया था.

Ranchi News: कांटाटोली फ्लाई ओवर (Kantatoli Fly Over) निर्माण को लेकर तीन दिन के बाद स्टेशन रोड से कांटाटोली (Ranchi Station to Kantatoli) की ओर आने वाले वाहनों को विशप स्कलू की जाने पर रोक लगा दी जायेगी. वाहनों को बहूबाजार से बांये कर्बला चौक की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा. कार, ऑटो, इ-रिक्शा, बाइक को संत पोल कॉलेज के समीप से दाहिने बसर टोली वाले सड़क से होते हुए बिशप स्कूल के समीप निकलकर कांटाटोली की ओर जा सकेंगे. जबकि कांटाटोली की ओर से स्टेशन रोड जाने वाले वाहन सीधे स्टेशन रोड की ओर जा सकेंगे.

सितंबर में रूट को किया गया था डायवर्ट

गौरतलब है कि गत नौ सितंबर को कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर ट्रायल के आधार पर स्टेशन रोड से कांटाटोली की ओर आने वाले कार, ऑटो, इ-रिक्शा, बाइक कर्बला चौक, मिशन चौक, न्यूक्लियस मॉल चौक होते हुए गंतव्य स्थान की जाने के लिए डायवर्ट किया गया था. रातू रोड से कांटाटोली जाने वाले वाहनों को कचहरी, सर्कुलर रोड, लालपुर, डंगरा टोली, कांटाटोली होने हुए स्टेशन की ओर जाने दिया रहा था.

Also Read: Traffic System: धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था देख भड़के उप परिवहन आयुक्त, सौ से अधिक ऑटो पर 6 लाख का जुर्माना

सिरमटोली चौक से पटेल चौक तक बड़े वाहनों की नो इंट्री

सिरमटोली से मेकन चौक फ्लाईओवर निर्माण के मद्दे नजर सिरमटोली चौक(मुंडा चौक) से पटेल चौक तक जाने वाले बड़े वाहनो (मुख्य रूप से बस) पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है. अब बस स्टैंड की ओर जाने वाली बसों (स्कूल बस भी) सिरमटोली चौक से सीधे सेरसा स्टेडियम (रेलवे भरती बोर्ड कार्यालय) होकर सरकारी बस स्टैंड की ओर जा पायेंगे. सरकारी बस स्टैंड की ओर से सिमरटोली चौक की ओर आने वाले बड़े वाहन वापस उसी रोड से आ पायेंगे.

Also Read: Ranchi Traffic Updates : कोकर और लालपुर के बीच लगा जाम, बरियातु में है ये हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >