Education News : राज्यपाल से 2008 बैच के शिक्षकों को प्रोन्नति दिलाने का आग्रह

राज्यपाल से झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने राजभवन में मंगलवार को मुलाकात कर विवि व महाविद्यालयों में कार्यरत 2008 बैच के शिक्षकों को प्रोन्नति दिलाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है.

रांची (विशेष संवाददाता). राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) ने राजभवन में मंगलवार को मुलाकात कर राज्य के सरकारी विवि व महाविद्यालयों में कार्यरत 2008 बैच के शिक्षकों को प्रोन्नति दिलाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है. इन शिक्षकों की प्रोन्नति झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में लंबित है. जुटान के संयोजक कंजीव लोचन, विनय भरत, रोज उरांव और गणेश बास्के ने राज्यपाल से कहा कि 1996 समेत अन्य बैच के शिक्षकों को अब सीधे प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति दी जाये. शिक्षकों ने राज्यपाल से कहा कि उच्च शिक्षा में जीआरइ यानी ग्रॉस इनरॉलमेंट रेशियो पर नहीं बल्कि जीयूआर यानि ग्रॉस अनइंप्लामेंट रेशियो पर ध्यान दिया जाना चाहिए. शिक्षकों ने कहा कि राज्य के उच्च शिक्षा धारियों में से 70 प्रतिशत से अधिक बेरोजगार रह जाते हैं. इसलिए उनके पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाया जाये. साथ ही छात्रों की उपस्थिति की इलेक्ट्रॉनिक रिकार्डिंग हो. 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षाओं से वंचित रखा दिया जाये. शिक्षकों ने राज्यपाल से परीक्षा पद्धति में आमूल चूल परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर जुटान की अर्द्धवार्षिक संकलन कैंपस सहित जुटान के प्रकाशन सचिव डॉ विनय भरत ने सिंगापुर से प्रकाशित अपनी शोध पुस्तक कल्चरल एलोट्रॉपी की प्रति भेंट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >