Cricket : अंडर-23 क्रिकेट में गढ़वा ने गुमला को चार रन से हराया

गढ़वा ने सभी विकेट खोकर 250 रन बनाये. जवाब में गुमला की टीम 246 रन पर आउट हो गयी

गोड्डा. गोड्डा में अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में गुमला को चार रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा ने सभी विकेट खोकर 250 रन बनाये. मुजाहिद ने 46 रन की पारी खेली. जवाब में गुमला की टीम 246 रन पर आउट हो गयी. इसमें प्रणव भास्कर ने 74 रन की पारी खेली. गढ़वा के रूपेश ने चार विकेट प्राप्त किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रूपेश कुमार को पर्यवेक्षक काजल दास ने दिया. क्वार्टर फाइनल मुकाबला तीन मार्च को गांधी मैदान में रांची व लातेहार के बीच खेला जायेगा. मौके पर अंपायर उमेश पाठक, इफ्तेखार शेख, स्कोरर दीपक कुमार के अलावा अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >