रांची. अंडर-23 सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल व महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 22 अगस्त से खेलगांव के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में होगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा खेल विभाग के सहयोग से किया जा रहा है. इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इसी क्रम में सोमवार को झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने खेल मंत्री सुदिव्य कुमार से भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
