हाइवा चुराकर 30 KM तक दौड़ाते रहे 2 नाबालिग, पुलिस ने सताकी में दबोचा

झारखंड के अनगड़ा में दो नाबालिगों ने हाइवा चोरी कर 30 किलोमीटर तक वाहन को दौड़ाया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने सताकी के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया और उन्हें बाल सुधार गृह भेजा.

अनगड़ा (रांची): गोंदलीपोखर बाजार से एक हाइवा चोरी कर करीब 30 किलोमीटर दूर सताकी तक ले जाने वाले दो नाबालिगों को अनगड़ा और राहे पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों को पूछताछ के बाद रविवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. दोनों नाबालिग 14 से 15 वर्ष के हैं इधर, इस घटना ने पूरे क्षेत्र में लोगों को हैरान कर दिया है.

देर रात वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (24 जुलाई) की देर रात करीब 12 बजे गोंदलीपोखर बाजार में वाहन मालिक तुरुप निवासी राजकुमार महतो का हाइवा (संख्या- JH01DB5634) खड़ा था. इसी दौरान दोनों नाबालिग वाहन स्टार्ट कर टाटीसिलवे-राहे सड़क मार्ग होते हुए सताकी की ओर भाग निकले. टाटीसिलवे के पास वाहन मालिक के एक परिचित की नजर हाइवा पर पड़ी. उन्होंने तुरंत राजकुमार महतो को इसकी सूचना दी. जिसके बाद वाहन मालिक ने तुरंत जरगा और पैका गांव के परिचितों से संपर्क किया और रास्ते में वाहन रोकने का प्रयास करने को कहा.

सताकी में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

ग्रामीणों ने सड़क पर अवरोधक लगाकर हाइवा रोकने की कोशिश की, लेकिन नाबालिग तेज रफ्तार में अवरोधकों को तोड़ते हुए आगे निकल गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. अनगड़ा और राहे पुलिस ने संयुक्त रूप से सताकी के पास घेराबंदी की और हाइवा को रोककर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया. वाहन मालिक के आवेदन पर अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गिरोह से संबंध की जांच में जुटी पुलिस

पूछताछ के बाद दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. घटना को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि यदि तेज रफ्तार हाइवा की वजह से रास्ते में कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों नाबालिगों ने वारदात अपने स्तर पर अंजाम दी या इसके पीछे किसी आपराधिक गिरोह का हाथ है. मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >