सिल्ली के टुटकी में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बुधराम मुंडा अध्यक्ष और प्रदीप महतो बने सचिव

सिल्ली के टुटकी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. बुधराम मुंडा को अध्यक्ष और प्रदीप महतो को सचिव चुना गया. आगामी दुर्गा पूजा की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई.

सिल्ली. प्रखंड के टुटकी दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति टुटकी का पुनर्गठन किया गया. इसे लेकर समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गयी.

बैठक में सर्वसम्मति से बुधराम मुंडा को अध्यक्ष, सुनील महतो को उपाध्यक्ष, प्रदीप महतो को सचिव, महेंद्र नाथ महतो को उप सचिव, दशरथ कुमार महतो को कोषाध्यक्ष और तपन महतो को उप कोषाध्यक्ष चुना गया.

कार्यकारिणी समिति में उपेंद्र लाल महतो, सुमंत महतो, कमलेश महली, जनार्दन महतो, राधा रमण सिंह मुंडा, मथुर नाथ तांती, सुनील गोस्वामी, कमल महतो, कमला कांत महतो, रामचरण महतो, अहीर महतो, भोलानाथ महली, हरदेव महतो, गोरा चांद महतो, अरुण महतो, युधिष्ठिर महतो, अनिल साहू और हरिश चंद्र महतो को शामिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >