Ranchi News : ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, रांची निवासी जैप जवान की मौत, प्रखंड कर्मी घायल

बेरमो के अमलो चेक पोस्ट के समीप हुई घटना

रांची/फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग में अमलो चेक पोस्ट के समीप शुक्रवार को एक ट्रक ने दो बाइक को धक्का मार दिया. इस घटना में एक बाइक के चालक जैप जवान सोमनाथ टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरी बाइक का चालक पीरटांड़ ब्लॉक का कर्मी हेमंत निर्मल टोपनो गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि डुमरी की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच 10 एएक्स 6463) ने सीमेंट लदे ट्रक (जेएच 10 एबी 0621) को ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक को टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा. लोगों ने बाइक से पीछा कर ट्रक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन चालक भाग गया. इस घटना में घायल का दोनों पैर, दाहिना हाथ टूट गया है और सिर पर गंभीर चोट आयी है. घायल निर्मल टोपनो रांची के रहने वाले हैं. वह बाइक (जेएच 01 डीडी 5072) से गिरिडीह के पीरटांड़ ब्लॉक जा रहे थे. मृत सोमनाथ टोप्पो रांची हटिया के बालसिरिंग गांव निवासी सोमरा टोप्पो के पुत्र हैं. वह रांची से देवघर ड्यूटी पर जा रहे थे. पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

SHRAWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >