Hockey: झारखंड पुरुष हॉकी टीम का ट्रायल संपन्न

चेन्नई में चार से 15 नवंबर तक 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना है.

रांची. चेन्नई में चार से 15 नवंबर तक 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना है. इसमें शामिल होने के लिए हॉकी झारखंड के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन शनिवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में किया गया. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 70 खिलाड़ी शामिल हुए. जिसमें 25 खिलाड़ी चयनित किये गये. वहीं विशेष प्रशिक्षण के बाद बेहतर 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम से खेलने का अवसर प्राप्त होगा. ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, असरिता लकड़ा, दशरथ महतो सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >