रांची जिले के अनुमंडल, अंचल और प्रखंड कार्यालयों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां देखें

झारखंड में आइएएस-आइपीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले राजधानी रांची के अनुमंडलों, प्रखंड कार्यालयों एवं अंचल कार्यालयों में पदस्थापित 2020 कार्यालय अधीक्षकों, प्रधान लिपिकों, उच्च वर्गीय लिपिकों, निम्न वर्गीय लिपिकों और राजस्व उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है. पूरी लिस्ट यहां देखें.

रांची के उपायुक्त ने कम से कम 202 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया है. जिन लोगों का तबादला किया गया है, उनमें कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक और राजस्व उप निरीक्षक शामिल हैं. रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने 22 जून को ही इनकी ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिया.

तीन जुलाई तक सभी को करना है ज्वाइन

जिन लोगों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है, उनमें 12 कार्यालय अधीक्षक, 32 प्रधान लिपिक, 43 उच्च वर्गीय लिपिक, 38 निम्न वर्गीय लिपिक और 77 राजस्व उपनिरीक्षक हैं. सभी को तीन जुलाई तक उस कार्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है, जहां ट्रांसफर के बाद उनकी पोस्टिंग की गयी है. आदेश में स्पष्ट है कि चार जुलाई से सभी को स्वत: विरमित मान लिया जायेगा.

नियमित प्रोन्नति के बाद दी गयी है नयी पोस्टिंग

रांची जिले के अलग-अलग कार्यालयों में पदस्थ इन 202 लोगों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के संबंध में कहा गया है कि 15 जून को जिला स्थापना समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था. जिन लोगों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है, उन्हें नियमित प्रोन्नति मिलने के बाद उन्हें नयी जगह पर पोस्टिंग दी गयी है.

22 साल बाद रविभूषण दूबे का अनुमंडल से जिला स्थापना में हुआ तबादला

वर्ष 2001 से सदर अनुमंडल रांची में (मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनियुक्ति) कार्यालय अधीक्षक के पद पर काम कर रहे रविभूषण दूबे को जिला स्थापना शाखा (प्रतिनियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय) भेज दिया गया है. रेहाना शमीम, जो सदर अनुमंडल रांची में कार्यालय अधीक्षक थीं, को जिला नक्सल/जन संवाद शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया है.

चंचल रश्मि किस्पोट्टा गयीं प्रखंड कार्यालय रातू

जिला उपभोक्ता फोरम की प्रधान लिपिक मिनी खलखो को जिला जन शिकायत कोषांग रांची भेज दिया गया है. वहीं, चंचल रश्मि किस्पोट्टा को सदर अनुमंडल रांची से प्रखंड कार्यालय रातू भेज दिया गया है. जिला स्थापना शाखा में तैनात प्रधान लिपिक गोपाल तिवारी का तबादला जिला विधि शाखा रांची कर दिया गया है.

15 साल बाद संतोष कुमार भगत का हुआ ट्रांसफर

उच्च वर्गीय लिपिकों के तबादले की बात करें, तो वर्ष 2008 से मांडर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित संतोष कुमार भगत (जेपीएससी में प्रतिनियुक्त) का तबादला अंचल कार्यालय लापुंग कर दिया गया है. रातू प्रखंड कार्याल में तैनात बरनावास टोप्पो (दिव्यांग) को जिला राजस्व शाखा रांची भेज दिया गया है.

निम्न वर्गीय 38 लिपिकों का तबादला

निम्न वर्गीय लिपिकों का भी बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. तमाड़ अंचल कार्यालय में तैनात विकास कुमार को जिला राजस्व शाखा रांची भेज दिया गया है. बुंडू अनुमंडल में काम कर रहे सत्यनारायण मुंडा को प्रखंड कार्यालय राहे में योगदान देने का आदेश दिया गया है. इटकी अंचल कार्यालय में कार्यरत अमित लकड़ा को जिला पंचायत शाखा रांची भेज दिया गया है.

सबसे ज्यादा 77 राजस्व उपनिरीक्षकों का तबादला

सबसे ज्यादा 77 राजस्व उपनिरीक्षकों का तबादला हुआ है. ओरमांझी अंचल की इंदु कुमार साहू को अंचल कार्यालय खलारी में योगदान देने के लिए कहा गया है. रातू अंचल के सुनील कुमार सिंह-2 भी अंचल कार्यालय खलारी में काम करेंगे. कांके अंचल की अनिता हेमरोम को अंचल कार्यालय इटकी भेज दिया गया है.

Also Read: रांची के 185 पुलिस पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां देखें ट्रांसफर-पोस्टिंग की पूरी लिस्ट यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >