राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रांची में प्रदर्शन
प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिये जाने और इस दौरान उनके नाक में चोट लगने की घटना के विरोध में रांची में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा. राहुल गांधी के चेहरे पर खून निकलने की सूचना मिलते ही रांची में मौजूद कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक लोक भवन के निकट जमा हो गये और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. लोक भवन के पास जुटे कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी...जैसे नारे लगाये.
मानव तस्करी से बचाया गया 12 साल का बच्चा, पैसों के लालच में आया था रांची
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), रांची ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से 12 वर्षीय बच्चे को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया. डीएलएसए कार्यालय में सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में बच्चे को उसकी मां मधु देवी को सौंप दिया.
रिम्स में लगेंगे 200 वेंटिलेटर, स्मार्ट क्लासरूम से लैस होगा झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल
राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) शासी परिषद की बैठक में आपातकाीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 200 नए अत्याधुनिक वेंटिलेटर्स खरीदने का निर्णय लिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गंभीर मरीजों की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गंभीर मरीजों को इमरजेंसी ट्रामा की स्थिति में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और उपचार से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर करने का निर्णय लिया गया.
JPSC के खिलाफ सड़क पर उतरा भाजयुमो
भाजयुमो रांची महानगर ने मंगलवार को जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में मशाल जुलूस र निकाला. जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक निकले इस जुलूस में युवाओं ने भाग र लिया. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आयोग पर पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि आरटीआइ के तहत उत्तरपुस्तिकाएं नहीं - देना और नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं करना युवाओं के साथ अन्याय है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी अब झारखंड पैसा उगाही आयोग और सरकार का एटीएम बनकर रह गया है, जहां पैसों के बल पर नौकरियां बेची जा रही हैं.
संताल परगना और दक्षिणी छोटानागपुर बने राज्य चैंपियन
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया. खेलगांव के प्रैक्टिस मैदान और बीआइटी मेसरा मैदान में खेले गये फाइनल मुकाबलों में अंडर15 बालक वर्ग का खिताब संताल परगना ने, जबकि अंडर-17 बालकऔर अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब दक्षिणी छोटानागपुर ने अपने नाम किया.
