रांची के धुर्वा झोपड़ी मार्केट से बाइक चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

ब्राउन शूगर का नशा करते हैं आरोपी

प्रतिनिधि, खूंटी.

रांची के धुर्वा झोपड़ी मार्केट से छह अप्रैल को बाइक चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में कर्रा रोड निवासी सोनू राम, बजरंग कुमार और मेकॉन कॉलोनी डोरंडा निवासी प्रिंस कुमार उर्फ चिंटु शामिल हैं. घटना में शामिल एक और आरोपी बड़ाइक टोली निवासी नितिन नायक को खूंटी के कचहरी परिसर में दुकानों में चोरी करने के आरोप में गुरुवार को ही जेल भेजा जा चुका है. एसडपीओ वरूण रजक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नितिन नायक ने अपने बयान में बताया था कि उनके दोस्तों ने बाइक की चोरी कर छिपाकर रखा है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पतरा मैदान में छापेमारी कर चोरी में संलिप्त तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वहीं बाइक को बरामद कर लिया. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ब्राउन शूगर का नशा करते हैं. छह अप्रैल को जगन्नाथपुर मंदिर के पास नशा करने के लिए गये थे. वहां से लौटने के क्रम में झोपड़ी मार्केट धुर्वा के पास उन्हें बाइक दिखा. वहां कोई नहीं था, इसका फायदा उठाते हुए बाइक की चोरी कर खूंटी ले आये. खूंटी में वे बाइक का उपयोग कर रहे थे. ज्ञात हो कि उक्त बाइक की चोरी करने की घटना का फोटो भी वायरल हुआ था. छापेमारी दल में एसडीपीओ वरूण रजक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सीताराम डांगी, सुरेंद्र लोहरा और सशस्त्र बल शामिल थे.

ब्राउन शूगर का नशा करते हैं आरोपीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >